rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। वहीं फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। जानें अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम।

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रात के समय भी सर्दी बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। शेखावाटी के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन

मिली जानकारी के मुताबिक, बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रह सकता है। इसके साथ ही शीतलहर का असर भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-  Rajasthan Politics: चूरू में राजेंद्र राठौड़ की बहू बनीं जिला प्रमुख, ब्यावर में बहुमत के बावजूद भाजपा हारी

फतेहपुर में 4.7 और नागौर में 6.4 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

बीते दिन सबसे ज्यादा सर्दी सीकर के फतेहपुर में देखने को मिली, जहां लगातार तीसरे दिन तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय सर्दी ज्यादा महसूस की जाएगी। वहीं, दिन में अच्छी धूप खिलने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत भी मिलेगी।

5379487