Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में आज बदलाव होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर के बाद बीकानेर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कहीं-कहीं इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश के 13 जिलों में आज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं बीते दिन मंगलवार की बात करें तो सुबह से ही जयपुर समेत कई हिस्सों में तेज हवा और घने बादल छाए रहे। वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सबसे ज्यादा था।
गर्मी का असर लगातार बढ़ने लगा
मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी 18 फरवरी को मौसम में बदलाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। ऐसे में कई जिला में बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान की बात करें तो बीकानेर का 33.8 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर का 33.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर का 32.5 डिग्री सेल्सियस, पाली का 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ठंड में कमी देखने को मिल रही
वहीं पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान की न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में सुबह और शाम के समय अब ठंड में कमी देखने को मिल रही है। वहीं फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मौसम में उतार- चढ़ाव लगातार बना रहेगा।








