Weather Alert: राज्य में मानसून की गतिविधियों का वितरण होने के बाद भी मस्त बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, 22 अगस्त को राजस्थान के कई जगहों पर बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि ऐसे में भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कुछ जगहों पर आज बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। यह बताया जा रहा है कि इस दौरान कई जगहों पर गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी
वहीं, इसको लेकर विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि धौलपुर और करौली में बारिश के साथ बिजली और तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि 22 अगस्त के बाद से मानसून की गतिविधियों में कमी आ सकती है। वहीं, आने वाले चार से पांच दिनों तक राजस्थान में मानसून कमजोर हो सकता है। वहीं, आज बारिश होने के बाद मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में विभाग का कहना है कि मानसून की अक्षीय रेखा अमृतसर, मुजफ्फरनगर और लखनऊ से होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में स्थानीय स्तर पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। ऐसे में कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। पश्चिमी राजस्थान में भी तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, बाड़मेर, बालोतरा, बीकानेर, जालौर, जोधपुर और नागौर में खास चेतावनी जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता कम हो सकती है। वहीं, आने वाले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क बना रह सकता है।







