rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है,तो वहीं कुछ हिस्सों में तेज हवाएं के साथ बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। जहां पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, वहीं बाकी क्षेत्रों में आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा कई जगहों पर आंधी-बारिश का अलर्ट और दो जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

लू का असर भी बढ़ सकता है

मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर और आसपास के इलाकों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। वहीं, इन जगहों पर गर्म हवाएं चलेंगी। ऐसे  में लू का असर भी बढ़ सकता है। वहीं लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका

इसके साथ ही अगर जयपुर, अलवर, भरतपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की बात करें, तो दोपहर के बाद मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका भी बताई जा रही है। वहीं, बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Water Supply Update: बिजली शटडाउन और पाइपलाइन मरम्मत से बिगड़ेगी पानी सप्लाई, अजमेर सहित कई शहर प्रभावित

वहीं अगर रविवार की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी रही।  श्रीगंगानगर और फलोदी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में ये राज्य के सबसे गर्म शहर रहे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में  बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों तक राज्य में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि पूर्वी जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

5379487