rajasthanone Logo
RU Cut Off: अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय ने आधिकारिक तौर पर पहली कट ऑफ सूची को जारी कर दिया है। आईए जानते हैं इससे से संबंधित सभी जानकारियां।

RU Cut Off: राजस्थान विश्वविद्यालय और यहां के घटक कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश की इच्छा रखने वाले हजारों छात्रों का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश के लिए आधिकारिक तौर पर पहली कट ऑफ सूची जारी कर दी गई है। इसी के साथ अब कॉलेज में प्रवेश शुरू हो चुके हैं। इस सूची में बीए, बीकॉम, बीएससी के साथ-साथ बीबीए, बीसीए, बीपीए, सर्टिफिकेट जैसे सभी पाठ्यक्रमों के लिए कट ऑफ दी गई है।

कॉलेज में उच्च कट ऑफ 

इस बार कट ऑफ के रुझान मुख्य रूप से मानविकी और वाणिज्यिक धाराओं में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा का संकेत दे रहे हैं। सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए महारानी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में सबसे अधिक कट ऑफ यानी की 98.60 दर्ज किया गया है। बाकी सब कट ऑफ कुछ इस प्रकार हैं:-

इतिहास: 96% 
अंग्रेजी साहित्य: 95.60% 
अर्थशास्त्र: 95.40% 
मनोविज्ञान: 95% 
दर्शनशास्त्र: 60.60%
लोक प्रशासन: 87.60 प्रतिशत 
हिंदी साहित्य: 89%
संस्कृत: 57.20%
समाजशास्त्र: 88.40% 
उर्दू: 78.20%

कॉमर्स कॉलेज में कट ऑफ 

कॉमर्स और प्रबंधन क्षेत्र को चुनने वाले छात्रों के लिए कट ऑफ की घोषणा कर दी गई है। बीकॉम के लिए सामान्य श्रेणी की कट ऑफ 91.70 दर्ज की गई है। बाकी विषयवार कट ऑफ कुछ इस प्रकार हैं:-

एबीएसटी: 94% 
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन: 93.20% 
इकोनॉमिक एडमिनिस्ट्रेशन और फाइनेंशियल मैनेजमेंट: 91.20% 
बीबीए: 88.40%
बीसीए: 88.40%

राजस्थान कॉलेज में कट ऑफ 

राजस्थानी कॉलेज जो कि आरयू का सबसे पुराने संस्थानों में से एक है। बीए रेगुलर कोर्स की कट ऑफ सामान्य श्रेणी के लिए 94.80 आई है ‌। सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम पाठ्यक्रमों के लिए 64.80% कट ऑफ आई है। बाकी कट ऑफ कुछ इस प्रकार है:-

राजनीति विज्ञान: 95% 
भूगोल: 91.80% 
इतिहास: 91.40% 
अंग्रेजी साहित्य: 89%
अर्थशास्त्र: 88.40% 
हिंदी: 77.20% 
लोक प्रशासन: 75.60% 
मनोविज्ञान: 73.60%
समाजशास्त्र: 75.40%

दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान 

अब संबंधित कॉलेजों में 24 से 26 तारीख के बीच व्यक्तिगत रूप से दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसी के साथ यह प्रवेश महारानी कॉलेज, महाराजा कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज के लिए होंगे जो आरयू के सबसे अधिक मांग वाले संस्थानों में से एक है। दस्तावेजों के अध्यापन के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े:-  Bachelor Of Education: क्या आप भी रखते हैं बी.एड शिक्षण में रुचि, कैसे करें इसकी तैयारी आइए जानें इस कोर्स की पूरी जानकारी

 

5379487