rajasthanone Logo
Rajasthan University : इस बार छात्रों के लिए सुनहरा मौका है। इस बार प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू किया जा रहे हैं जिससे छात्रों को जॉब मिल सकेगी। कॉमर्स और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े सब्जेक्ट को प्राथमिकता दी जाएगी।

Rajasthan University : राजस्थान में उच्च शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विश्वविद्यालय में 1 जून से प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत होने जा रही है, जिसके तहत हजारों छात्र-छात्राएं विभिन्न यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन करेंगे। इस बार सीटों की संख्या सीमित होने के कारण प्रतिस्पर्धा और अधिक बढ़ने की संभावना है। 

इन कॉलेजों में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा

महारानी कॉलेज,कनोरिया कॉलेज, महाराजा कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज, राजस्थान कॉलेज, 

में यहां सबसे ज्यादा एडमिशन के लिए भीड़ देखने को मिलती है। इस बार का प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 

1 जुलाई से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

एक जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी। पिछले साल हजारों संख्या में छात्रों का आवेदन आया था इस बार इससे भी ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद है।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एडमिशन और मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

नए प्रोफेशनल कोर्स होंगे शुरू

इस बार छात्रों के लिए सुनहरा मौका है। इस बार प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू किया जा रहे हैं जिससे छात्रों को जॉब मिल सकेगी। कॉमर्स और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े सब्जेक्ट को प्राथमिकता दी जाएगी। साथी कंटेंट राइटिंग से जुड़े कोर्स भी शुरू किए जाएंगे ।

यह भी पढ़े...Water Supply Issues: प्रदेश में दूषित पानी का संकट गहराया, शिकायतों में बढ़ोतरी से स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ा

5379487