School Sports Update: शिक्षा विभाग की ओर से प्रारंभिक शिक्षा में अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 14 नए खेल लागू करने की तैयारी है। वहीं, खास बात यह है कि इन्हें जिला, स्टेट और नेशनल लेवल के टूर्नामेंट में भी शामिल किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विभाग ने 4 साल पहले अंडर 17 व अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग के लिए ये 14 खेल शुरू किए थे।
अंडर-14 में जुड़ेंगे 14 नए खेल
बीकानेर स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जोधपुर शिक्षा अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। इसके तहत खेल विशेषज्ञों, खेलों पर होने वाले संभावित खर्च, संबंधित खेलों के लिए शारीरिक शिक्षकों की सूचना देने को कहा गया है। बता दें कि प्रारंभिक शिक्षा के तहत कक्षा एक से 8 तक के स्कूल आते हैं। प्रदेश में इनकी संख्या करीब 67380 है। इनमें 90 लाख बच्चे पढ़ते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जोधपुर में 2 हजार से ज्यादा मिडिल स्कूल हैं। इनमें करीब साढ़े 4 लाख बच्चे पढ़ते हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Roadways: आज रात 12 बजे से फ्री होगा रोडवेज सफर, रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी राहत
जानें कौन से होंगे खेल
ताइक्वांडो, सेपक टकरा, मलखंभ, स्ववैश, रग्बी, योगासना, थांग-ता, बेसबॉल, सॉफ्ट टेनिस, फेंसिंग, डाइविंग, कराटे, गतका व कुराश। अभी स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के लिए अंडर-14 आयु वर्ग में राजस्थान से खिलाड़ी रिप्रजेंट नहीं करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन 14 खेलों में हर जिले से औसतन आठ से दस हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। नए खेलों को लाने का मकसद खिलाड़ियों को बुनियादी स्तर पर तैयार करना है। राजस्थान सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष टीके सिंह के अनुसार ये गेम्स और टूर्नामेंट की प्लानिंग लागू होने के बाद इस आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। खेल विशेषज्ञ राजेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि इन खेलों को लागू कराने की तैयारी है।