rajasthanone Logo
Khairthal Tijara: राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले का नाम अब बदला जा रहा है। आइए जानते हैं क्या होगा इसका नया नाम।

Khairthal Tijara: एक बड़े प्रशासनिक निर्णय में राजस्थान सरकार ने खैरथल तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर जिला करने के लिए मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी सीधे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मिली है। इस कदम के बाद जिले का आधिकारिक नाम बदलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है और राजस्व विभाग कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक औपचारिक अधिसूचना को जारी करेगा।

उठाया जा रहा है बड़ा कदम

इस अधिसूचना के जारी होने के बाद भर्तृहरि नगर जिला नाम सभी अधिकारी दस्तावेजों में लागू हो जाएगा। आपको बता दें इस जिले का निर्माण मूल रूप से तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने किया था। इसके निर्माण का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता और शासन में सुधार लाना था। अब 2 साल बाद भाजपा ने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को प्रतिबिंबित करने के लिए इस जिले का नाम बदलने का फैसला लिया है।

क्या है यहां की खास बात

आपको बता दें कि खैरथल क्षेत्र व्यावसायिक दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। यहां की रेल कनेक्टिविटी काफी ज्यादा मजबूत है क्योंकि यह दिल्ली जयपुर रेलवे कॉरिडोर पर स्थित है। साथ ही यहां के अनाज मंडी और फलते फूलते कृषि व्यापार भी इस जगह की शोभा में चार चांद लगाते हैं। यह क्षेत्र गेहूं, सरसों,चना और बाजार जैसी फसलों की बिक्री और वितरण का एक प्रमुख केंद्र है।

इसी के साथ तिजारा अपनी दोहरी पहचान के लिए जाता है। आपको बता दें यह औद्योगिक क्षेत्र और साथ ही धार्मिक स्थल के रूप में काफी ज्यादा मशहूर है। रीको के अंतर्गत कई औद्योगिक इकाइयों की उपस्थिति ने तिजारा को रोजगार के मामले में एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि तिजारा में भगवान चंद्र प्रभु का एक ऐतिहासिक जैन मंदिर भी है। यहां हर साल हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।

यह भी पढ़ें...Rajasthan PSKS Update: राज्य में प्रशासन शहरों के संग अभियान के अटके कामों को किया जाएगा पूरा, जानिए किन्हें होगा फायदा

5379487