Rajasthan Weather:राजस्थान में मानसून का का दौर अभी भी देखने को मिल रहा है। वहीं अगस्त के दूसरे हफ्ते भी लगातार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में विभाग द्वारा बताया गया है कि 9 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसका असर जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में देखने को मिलेगा, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ जगहों पर बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।
बारिश होने की आशंका जताई जा रही है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 9 अगस्त को राजस्थान पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ जगहों पर बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि 10 अगस्त से 12 अगस्त के दौरान दक्षिण पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
तेज बहाव वाले क्षेत्रों में खास सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी उत्तर पूर्वी राजस्थान और पूर्वी भारत के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के वजह से राजस्थान में नमी बनी हुई है। इस वजह से आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आने वाले तीन-चार दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि निचले इलाकों और अंडरपास में जल भराव हो सकता है। भारी बारिश के दौरान ड्राइवर को नदी, नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में खास सावधानी बरतने की सलाह है। इसके साथी मौसम विभाग का कहना है कि 14 अगस्त के बाद पश्चिमी राजस्थान और 15 अगस्त के बाद पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।








