Rajasthan Police Digital Services: प्रदेश में पुलिसिंग को आधुनिक, पारदर्शी और जन उपयोगी बनाने के उद्देश्य नई पहल शुरू की का रही है। आपको बता दें कि अब एप के जरिए डिजिटल बनाया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान पुलिस की राजकॉप सिटीजन एप, वेब पोर्टल, सीसीटीएनएस और सीईआईआर पर अलग-अलग तरह की सुविधा दी जा रही है। अब लोगों को घर बैठे ही पुलिस से जुड़ी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

लाइव लोकेशन भी होगी शेयर

वहीं इससे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे और उसकी स्थिति की ट्रैकिंग भी की जा सकेगी। इसमें किरायेदार, घरेलू नौकर का सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र का आवेदन, गुमशुदा वस्तुओं की रिपोर्ट दर्ज कराना, एफआईआर डाउनलोड और वाहन चोरी के मामलों में ई-एफआईआर भी करवा सकते हैं। इसके अलावा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करना और रिपोर्ट कराने की सुविधा है।

उच्च स्तर पर पारदर्शी मॉनिटरिंग की जा रही

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एप या पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतें सीधे सीसीटीएनएस के जरिए संबंधित थाने को भेजी जाती हैं, जिससे त्वरित कार्रवाई और उच्च स्तर पर पारदर्शी मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं, वाहन चोरी के मामलों में 355 ई-एफआईआर हो चुकी हैं। आपको बता दें कि डिजिटल सुविधाएं शुरू करने के बाद इस साल में कुल 2500639 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, हालांकि इनमें डायरेक्ट आमजन 15204 ही करवा पाएं है। बाकी 2485435 लोगों ने पुलिस थानों के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: चूरू में राजेंद्र राठौड़ की बहू बनीं जिला प्रमुख, ब्यावर में बहुमत के बावजूद भाजपा हारी

महिलाओं की सुरक्षा और आपातकालीन सहायता को ध्यान में रखते हुए राजकॉप सिटीजन एप में 'Need Help' बटन भी शुरू किया गया है। इस सुविधा के जरिए जरूरत पड़ने पर महिलाएं और अन्य नागरिक सीधे पुलिस से मदद मांग सकते हैं। Need Help बटन पर क्लिक करते ही संबंधित व्यक्ति की लाइव लोकेशन और सहायता का संदेश पुलिस तक पहुंचता है। इसके बाद नजदीकी पुलिस टीम को मौके पर सहायता के लिए भेजा जा सकता है। इस तरह राजस्थान पुलिस डिजिटल तकनीक के माध्यम से शिकायतों, सत्यापन और आपातकालीन सहायता जैसी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। इससे पुलिस और नागरिकों के बीच संपर्क आसान बनाने के साथ सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।