rajasthanone Logo
Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में पंचों द्वारा लगाए गए पांच लाख रुपये का दंड नहीं चुकाने पर परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया।

Udaipur News: आज हम लोग 21वीं सदी में जी रहे है, लेकिन यहां कुछ मामले ऐसे आते हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक अजीब मामला राजस्थान के उदयपुर से सामने आया हैं।  जहां एक परिवार पर पंचों ने पांच लाख रुपए का दंड लगाया।  वह परिवार इस दंड को चुकाने में असमर्थ रहा। इस कारण पांचों के साथ मिलकर कुछ लोगों ने उस परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। साथ ही उन पर तरह-तरह के दबाव भी बनाए गए। 

पंचों ने एकतरफा किया फैसला

इस मामले में पीड़ित मीठालाल प्रजापत ने आरोप लगाया कि वे काम के कारण अहमदाबाद में रहते हैं। वहीं पारिवारिक संपत्ति विवाद के निस्तारण के लिए चार अक्टूबर को समाज की बैठक बुलाई गई थी। जिसकी सूचना उन्हें महज 20 घंटे पहले दी गई थी। जिसके बाद वो पंचायत में पहुंचे। पंचायत ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा, लेकिन पंचों ने उनकी एक न सुनी और एकतरफा फैसला सुना दिया। 

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

मीठालाल के अनुसार, पंचायत के फैसले रजिस्टर में दर्ज कराए गए और अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर भी करवाए गए। पंचायत ने रकम नहीं देने तक परिवार को समाज से बहिष्कृत करने की बात कही। इसी के साथ गांव के लोगों ने परिवार से संबंध नहीं रखने का दबाव भी बनाया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण ली, और बाद में पुलिस ने समाज के मुखिया समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 

यह भी पढ़ें- Rajasthan government: सूखे की मार झेल रहे किसानों को राहत, राजस्थान सरकार देगी मुआवजा

5379487