Panchayat Chunav: राज्य निर्वाचन आयोग ने कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में काउंटिंग की तारीख बदलने के साथ ही जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि इन चार जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबर के वोटों की गिनती 20 नवंबर की जगह अब 17 दिसंबर को होगी। जिला प्रमुख का चुनाव 22 दिसंबर को होगा, जबकि उप जिला प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर को होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधान का चुनाव 24 दिसंबर को और उप प्रधान का चुनाव 25 दिसंबर को घोषित होगा। पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी 41 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव साथ करवाने और रिजल्ट 20 नवंबर को घोषित करने की तारीख तय की थी।
38 पंचायत समितियों में 24 दिसंबर को प्रधान के चुनाव होंगे
राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 अक्टूबर को 41 जिलों में जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की घोषणा की थी। उस वक्त आयोग ने कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में जिला प्रमुखों और इन जिलों की 38 पंचायत समितियों में प्रधान के चुनाव की तारीख घोषित नहीं की थी।







