rajasthanone Logo
Rajasthan Election:चुनावी प्रचार में अनोखा अंदाज देखने को मिला है। कहीं घोड़ी पर प्रत्याशी तो कहीं बुजुर्ग वोटर के साथ विधायक ने ठुमके लगाए।

Rajasthan Election: राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने जयपुर सहित प्रदेश में लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी। हमने जो ढाई साल में काम किया है।खोले तो मिल्ककेक के साथ 500-500 रुपए के नोट थे। पुलिस ने डिब्बों को जब्त कर लिए।

अजमेर दक्षिण के वार्ड नंबर 20 में चुनाव प्रचार के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी राजेश शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचीं विधायक अनिता भदेल ने बुजुर्ग महिला वोटर के साथ डांस किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक रोड शो किया। इस रोड शो के जरिए सीएम ने तीन विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 वार्डों में बीजेपी का प्रचार किया। सीएम ने 1 किमी का रोड शो किया।

बीजेपी प्रत्याशी का घोड़े पर प्रचार, कांग्रेसी के लिए प्रचार में जुटे बड़े नेता सांगानेर विधानसभा का वार्ड 49 हॉट सीट में बदल गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने घोड़ी पर बैठकर चुनाव प्रचार किया। वहीं, इसी वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया के समर्थन में जयपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल चोपड़ा के नेतृत्व में जनसभा की।

5379487