Rajasthan News: राजस्थान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। आपको बता दें कि करीब 440 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। इस मामले को राजस्थान सरकार भी गंभीर रूप से देख रही है। राजस्थान सरकार का सख्त रुख भी नजर सामने आ रही है। राजस्थान सरकार ने साफ कर दिया है कि जो भी इस मामले में शामिल हुआ है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरी साजिश का पर्दाफाश भी किया जाएगा।
राजस्थान के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सरकार पूरे मामले में गंभीर होकर गंभीरता से ले रही है और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। बेढम सिंह ने कहा है कि तेजी से जांच आगे बढ़ रही है और जो भी दोषी होंगे उनकी पहचान कर कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
राजस्थान सरकार करेगी सिंडिकेट का खुलासा
जवाहर सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि चाहे इस घोटाले में बैंक कर्मचारी शामिल हो या फिर कोई बड़ा संगठित गिरोह शामिल हो, जिस किसी ने किसानों के हक पर डाका डाला है उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार का लक्ष्य इस पूरे सिंडिकेट को उजागर कर दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें- Thandi Taseer Dry Fruits: गर्मियों में खाएं ये ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स, पेट रहेगा ठंडा और शरीर रहेगा हाइड्रेट









