rajasthanone Logo
Rajasthan News: राजस्थान सरकार अब राजस्थान विकसित शहर जैसे जयपुर जोधपुर अजमेर सहित 123 बड़े शहरों में 24 घंटे बाजार खोलने की तैयारी में है।

Rajasthan News: राजस्थान सरकार अब राजस्थान विकसित शहर जैसे जयपुर जोधपुर अजमेर सहित 123 बड़े शहरों में 24 घंटे बाजार खोलने की तैयारी में है। इन शहरों में 24 घंटे बाजार खोलने को लेकर व्यवस्थाएं भी शुरू भी हो गई है। वही दूसरे फेज में गांव और छोटे शहरों को लाए जाएंगे। राज्य सरकार के इस फैसले से बाजार में व्यापार आसमान छू रहा है।

आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले से व्यापार अब आसान होगा और पर्यटकों व नाइट लाइफ को बढ़ावा भी मिलेगा। इसके साथ ही रोजगार के दायरे भी खुल जाएंगे। आपको बता दें कि इस दौरान रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, आजीवन रजिस्ट्रेशन के बाद लाइसेंस प्रणाली भी खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही भ्रष्टाचार पर रोक भी लग जाएगी।

कुछ शर्तों के साथ कर्मिक करेंगे काम

आपको बता दें कि सरकार नियोजकों के लिए कुछ शर्ते भी लगा रही है। यह शर्त कार्मिकों के हित में होगा। आपको बता कि सरकार कार्मिकों से अधिकतम 10 घंटे ही काम लेने के लिए शर्त रखी है। वही सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन अवकाश देना होगा।

शर्त न मानने पर रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

सरकार का सख्त निर्देश है कि जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जायेगा। इसके साथ ही उनके खिलाफ न्यायालय में वाद भी दायर किया जा सकेगा। वही इन नियमों में जुर्माने का भी प्रावधान है।

24 घंटे बाजार खोलने को लेकर सरकार ने बजट में की थी घोषणा

गौरतलब है कि सरकार ने 2026-2027 के बजट सत्र में बाजारों को 24 घंटे खोलने की घोषणा की थी। आपको बता दें कि राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक की प्रतिष्ठान अधिनियम में जो पंजीकृत संस्थान नहीं है उन पर यह नियम लागू होगा। आपको बता दें कि बाजारों को खोलने को लेकर सारे नियम और अधिसूचना तैयार है, जिस दिन राजस्थान राजपत्र में प्रकाशन होगा उस दिन से यह नियम लागू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Board 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक

5379487