Rajasthan News: राजस्थान के मेवात की पहाड़ियों और जंगलों में बैठकर कुछ लोग बैंक खाते पर नजर लगाए हुए हैं। आपको बता दें कि डीग जिले की पुलिस ने डिजिटल लुटेरों के खिलाफ ऑपरेशन एंटीवायरस चलाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। SP कंबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में पुलिस ने आधी रात में ही पहाड़ी और कैथवाड़ा के जंगलों में रेड मारकर शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए ठग कैसे फंसाते थे जाल में
आपको बता दें कि डिजिटल लुटेरे सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाते थे उसके बाद लोगों को हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन यानी न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल करना के जरिए जाल में फंसाते है। इसके साथ ही ओएलएक्स पर भी सस्ते सामान का लालच देकर और फर्जी क्यूआर कोड भेजकर लोगों को लूट लेते है।बता दें कि पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से 4 किशोरी भी शामिल है, जो तकनीक का गलत इस्तेमाल कर लोगों से ठगी कर रहे थे।
पुलिस ने लाखों के सामान किए जब्त
आपको बता दें कि उन आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 स्मार्टफोन और 16 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। जिस फोन को पुलिस ने जब्त किया है उन फोनों से लाखों रुपये के लेन-देन के सबूत मिले हैं। ऐसे में ये ठग फर्जी सिम का इस्तेमाल करके पुलिस की आंखों में धूल झोंकते थे, लेकिन पुलिस की तकनीक और घेराबंदी के आगे ठगों की एक भी न चली।
यह भी पढ़ें- Weather Alert: बारिश और अतिवृष्टि से खराब हुई फसल, सीएम भजनलाल ने दिए ये निर्देश