Rajasthan News: राजस्थान की शिक्षा की नगरी कोटा के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती 6 प्रसूताओं की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से एक महिला की इलाज के दौरान ही मृत्यु हो गई। बाकि जो 5 महिलाएं बचीं हैं उनकी हालत बहुत ही ज्यादा खराब और चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें तुरंत नेफ्रोलॉजी और गायनिक वार्ड में शिफ्ट किया गया है। परिजनों का आरोप हैं कि अस्पताल स्टाफ के गलत दवा या इंजेक्शन देने के कारण यह सब घटना हुई है।
बेहद गंभीर है मामला
अस्पताल की घटना की सूचना मिलते ही कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा ने तुरंत अस्पताल पहुंचें। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन से जवाब भी तलब किया है। संदीप शर्मा विधायक ने बताया कि कुल 13 महिलाओं को दवाएं दी गई थीं, जिनमें से 6 महिलाओं की हालात बहुत ही ज्यादा बिगड़ी। विधायक ने स्पष्ट किया कि पहली प्राथमिकता बाकी 5 महिलाओं की जान बचाता है। इसके साथ ही प्रशासन को इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
गलत इलाज से प्लेटलेट्स गिरे और बंद हुआ यूरिन
कोटा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीलेश जैन के मुताबिक, जो भी महिलाएं प्रभावत हैं, जिन महिलाओं में प्लेटलेट्स की कमी हैं, ब्लड प्रेशर कम है या फिर यूरिन आउटपुट बंद होने जैसे गंभीर समस्याएं देखने को मिल रही है। ऐसे में डॉक्टरों की टीम ने बताया कि इन महिलाओं की किडनी में इंफेक्शन फैल गया है। हालांकि वर्तमान समय में उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है, लेकिन अभी वे पूरी तरह से ठीक नहीं है।








