Rajasthan News: राजस्थान में सियासी बयानबाजी हर समय चलती ही रहती है। हाल ही में राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार किया है। बैरवा ने कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैला रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसी भी योजना को बंद नहीं किया है। कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं भामाशाह योजना के साथ अन्नपूर्णा योजना और मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना को न केवल बंद किया, बल्कि उन्हें बिगाड़ने का भी काम किया और जनता के हितों से खिलवाड़ किया है।
सभी व्यक्ति तक सरकार पहुंचा रही है लाभ
राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि कांग्रेस केवल चुनावी वादों और बयानबाजी तक ही सीमित रहती है, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार जमीनी स्तर पर तेज गति से विकास कार्य भी कर रही है।
बैरवा ने कहा कि हमारी सरकार गरीब, महिलाओं, किसान और युवाओं के लिए ठोस कार्य कर रही है साथ ही साथ योजनाओं को पारदर्शी बनाकर अंतिम व्यक्ति तक लाभ भी पहुंचा रही है।
कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है विकास
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। लेकिन वहीं कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। क्योंकि कांग्रेस विकास चाहती नहीं है। इसलिए वह बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान के लोग गर्मी के कहर के लिए हो जाइए तैयार, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान









