Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा। आपको बता दें कि राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में करीब 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आने वाले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के आसपास मध्य स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से पर पछुआ हवाएं प्रभावी रहेंगी। साथ ही 15 अप्रैल से एक और नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
राजस्थान के इस जिले में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हुई। जैसे श्रीगंगानगर तहसील में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान में भी हल्की नमी देखी गई। वहीं कई जगहों पर तापमान में 1-3 डिग्री की कभी भी देखने को मिली। आपको बता दें कि कोटा में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा, जबकी फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया।
राजस्थान का ये जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म
मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल को सबसे ज्यादा अधिक तापमान बाड़मेर और कोटा में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं चितौड़गढ़ में करीब 37.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। साथ ही फतेहपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Education News: "UPSC की NDA-CDS परीक्षा आज, फेस मिसमैच पर भी मिलेगा प्रवेश









