Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों में सियासी बयानबाजी का पारा चढ़ा हुआ है। एक नेता दूसरे नेता पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। आपको बता दें कि एक ओर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है तो दूसरी तरफ मंत्री पुत्रों को लेकर दिए गए बयान शुरू हुई है। इनके बयान सियासी बयानबाजी बन गया है।
अब ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर पलटवार किया है। उन्होंने अशोक गहलोत बयान देते हुए सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा है। मुख्यमंत्री का यह सियासी जंग परिवारवाद, भ्रष्टाचार और राजनीतिक प्रासंगिकता के मुद्दों तक पहुंच गई है।
भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर पहुंच गई बहस
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के मंत्री पुत्रों की सियासत में दखल को लेकर बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। मंत्री पुत्रो को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि सोनिया गांधी और अशोक गहलोत ने अपने पुत्रों को लेकर सियासत में स्थापित करने के लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफल नहीं हो पाए।
सचिन पायलट भी किया वार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिना नाम लिए सचिन पायलट के लिए कहा कि वो नेता जिन्हें कभी अशोक गहलोत निकम्मा और नाकारा कहते थे, आज वहीं नेता कांग्रेस में सबसे ज्यादा ताकतवर है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत को इस बात की तकलीफ है कि कांग्रेस में अन्य नेताओं की भी भूमिका बढ़ रही है, इसलिए वे इंतजार शास्त्र के नाम पर झूठ का शास्त्र चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जालोर से गिरफ्तार हुआ इनामी मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया 1 करोड़ चोरी का पर्दाफाश










