rajasthanone Logo
Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले से एक चोरी का मामला सामने आया है। राजस्थान के जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस ने एक चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले से एक चोरी का मामला सामने आया है। राजस्थान के जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस ने एक चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि यह गिरोह करीब 5 महीने से फरार चल रहे शातिर बदमाश की गिरफ्तारी से गिरोह की कमर तोड़ दी है। पुलिस इन इलाकों में सक्रिय भी हो गई है। पुलिस ने इन गिरोहों के पास से करीब 1 करोड़ रुपये के गहना बरामद की है।

चोरों ने बंद कमरे से लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

आपको बता दें कि यह घटना 5 नवंबर 2025 की है, जब देवदा का गोलिया के रहने वाले रामाराम ने बागोड़ा थाने में चोरी की रोपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि उसके भाई ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद बागोड़ा पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की थी।

अर्जुन सिंह पर था इनाम घोषित

जब पुलिस जांच की थी तो पहले ही गिरोह के दो सदस्यों- भरत कुमार और मदनसिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि वहीं एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया था। आपको बता दें कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड अर्जुन सिंह जिसने पूरे वारदात को अंजाम दिया था। उस पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। अर्जुन सिंह पुलिस को चमका दे रहा था, लेकिन शनिवार को जालोर के बागोड़ा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मास्टरमाइंड को धर धबोचा था।

यह भी पढ़ें- Amayra Case: राजस्थान शिक्षा विभाग सख्त, नीरजा मोदी स्कूल की 11वीं-12वीं की मान्यता रद्द

5379487