rajasthanone Logo
Rajasthan News: राजधानी जयपुर में इन दिनों अपराध बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 7 दिनों के भीतर 5 हत्याएं हुई है, यह घटना पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। इसके साथ ही आम जनता में भी भारी दहशत का माहौल है।

Rajasthan News: राजधानी जयपुर में इन दिनों अपराध बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 7 दिनों के भीतर 5 हत्याएं हुई है, यह घटना पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। इसके साथ ही आम जनता में भी भारी दहशत का माहौल है। जयपुर में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही पुलिस के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना इस समय एक बड़ी चुनौती बन गया है।

जयपुर के शिवदासपुरा में महिला के काटे पैर

आपको बता दें कि जयपुर में ताजा मामला शिवदासपुरा इलाके से है। यहां पर एक 55 वर्ष की बीना देवी की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक 11 जून को मंदिर दर्शन के लिए निकली थी और घर पर वापस नहीं लौटी। जब महिला घर पर नहीं आई तो परिजनों ने 12 जून को गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

लेकिन सात दिन बाद जब ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा। इससे गांव वालों में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने लूट के इरादे से वृद्ध महिला के दोनों पैर काट दिए थे और शव को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया था। ताकि मृतक की पहचान न हो सके। पुलिस बाहरी गैंग का ये कारनामा मान रही है।

राजधानी में 7 दिनों के भीतर हुए 5 वारदात

आपको बता दें कि जयपुर में मात्र एक हफ्ते में 5 हत्याएं हुई है। पहली वारदात शिवदासपुरा में ही भाई ने 40 लाख के पैसों के लेनदेन की वजह से अपने ही रिश्तेदारों की हत्या कर दी थी। दूसरा वारदात शिप्रा पथ का है। जहां पर पारिवारिक रंजिश में एक युवक की पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या कर दी।

तीसरा वारदात हरमाड़ा का है जहां पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने 5 साल की मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। वहीं चौथी वरादत प्रताप नगर में हुई है जहां पर 13 वीं मंजिल से एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत हुई है, जिसकी गुत्थी अभी अनसुलझी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान के 29 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका

5379487