rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले मौसम मेहरबान हो रहा है। राज्य में लगातार आंधी-बारिश का दौर जारी है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

Rajasthan Weather: राजस्थान में लगातार प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं। वहीं मौसम विभाग द्वारा एक और नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में कई जगहों पर बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर बढ़ सकता है। वहीं अगर गुरुवार की बात करें तो जयपुर, उदयपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, अलवर, सीकर समेत कई जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश देखने को मिली। ऐसे में नए बदलाव से पूरे राजस्थान में उमस से लोगों को राहत मिल गई है। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

उत्तरी राजस्थान में नए वेदर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के मुताबिक नए वेदर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर में देखने को मिल रहा है। श्रीगंगानगर में अचानक तेज बारिश हुई, जिस वजह से निचले इलाकों में तेजी से जलभराव हो गया। वहीं बीते दिन उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, करौली और उनके आसपास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है।

आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी

बारिश होने से कई जगहों पर उमस कम हुई है। वहीं बारिश के झोंकों से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 21 जून तक पूरे राजस्थान में नए सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है। इसका प्रभाव दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में अधिक देखने को मिल सकता है।आशंका जताई जा रही है कि धूल भरी आंधी और बादल गरजने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 29 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Power Cut: उदयपुर में बिजली कटौती, मादड़ी क्षेत्र में 10 से 5 बजे तक सप्लाई रहेगी बंद

25 जून के बाद मानसून की एंट्री होने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि 25 जून के बाद मानसून की एंट्री होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में आंधी, बारिश और तेज हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं राजस्थान में लगातार नमी बढ़ा रही हैं। इससे आने वाले समय में राजस्थान के बाकी हिस्सों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। राजस्थान के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

5379487