rajasthanone Logo
Free Treatment For Newborns: राजस्थान में नवजातों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। ऐसे में अब 1 साल तक इलाज-दवा और जांच मुफ्त होगी।

Free Treatment For Newborns: राजस्थान में हर साल जन्म लेने वाले करीब 8 लाख नवजातों को अब जन्म के बाद एक साल तक मुफ्त इलाज, दवा, जांच और एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवजात शिशुओं की मौतों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जननी सुरक्षा योजना में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बता दें कि अभी सरकारी अस्पताल में जन्मे बच्चे को 30 दिन तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। 

जन्म से एक साल तक मुफ्त इलाज और एंबुलेंस

आपको बता दें कि नई व्यवस्था के तहत सरकारी अस्पताल में जन्मे हर बच्चे को एक साल तक इलाज, दवा, जांच और एंबुलेंस की सुविधा मुफ्त मिलेगी। इसे केंद्र की योजना से जोड़कर निजी अस्पतालों में भी लागू किया जा सकता है। नवजात को उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने की जरूरत पड़ने पर उसे बड़े अस्पताल तक लाने-ले जाने की व्यवस्था और पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। वहीं, गर्भवती महिलाओं को प्रसव से जुड़ी सुविधाएं भी मुफ्त मिलेंगी। सामान्य प्रसव पर 3 दिन और सीजेरियन प्रसव पर 7 दिन तक मुफ्त भोजन की व्यवस्था जारी रहेगी।

8 लाख नवजातों को मिलेगा बड़ा लाभ

आपको बताते चलें कि प्रदेश में हर महीने औसतन 62 हजार से 71 हजार बच्चों का जन्म होता है। हर साल 8 लाख से 8.80 लाख बच्चों का जन्म होता है। ऐसे में नई व्यवस्था का फायदा आगामी एक साल में करीब 8 लाख नवजातों को मिलने की संभावना है

5379487