Rajasthan Nagar Nigam: क्या आप भी जन्म, मृत्यु या फिर विवाह के प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं? लेकिन कार्यालय के चक्कर लगाने की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। अब आपको इन प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि घर बैठे फ्री में अब आसानी से बना पाएंगे।
वाट्सएप से प्राप्त होंगे प्रमाण पत्र
राजस्थान में नगर निगम कार्यालयों में जन्म, मृत्यु और विवाह के प्रमाण पत्रों को बनाया जाता है। जिसकी वजह से लोगों को कई बार इन कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं। लेकिन अब आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। क्योंकि नगर निगम के कार्यालयों में बनने वाले प्रमाण पत्रों को अब वाट्सएप पर कुछ ही समय में प्राप्त कर सकते हैं।
प्रमाण पत्रों के लिए आवश्यक सूचना
इन प्रमाण पत्रों को बनवाए जाने से पहले आपको पता होना चाहिए कि इन प्रमाण पत्रों में हस्ताक्षर डिजिटल होंगे। वहीं वाट्सएप प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको पंजीकरण के समय अपना सक्रिय मोबाइल नंबर देना होगा।
इसे भी पढ़े:- अनुकंपा नौकरी के लिए अभी करें आवेदन, वरना रह जाएंगे वंचित, आइए जानते हैं कब तक कर सकेंगे इसमें अप्लाई
आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन के लिए आपको नगर निगम के पोर्टल पर जाना होगा, जिसमें मांगे गए सभी दस्तावेज लगाने होंगे। जिसमें दस्तावेजों के साथ अपना वह नंबर देना होगा, जिसका आप इस्तेमाल करते हैं। उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों की ओर से लगाए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
उसके बाद ही आपके द्वारा आवेदन किए जाने पर आपके प्रमाण पत्रों को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जैसे ही अपलोड होता है, आपके वाट्सएप पर प्रमाण पत्र का पीडीएफ भेज दिया जाएगा। और ओरिजिनल प्रमाण पत्र के लिए आपको नगर निगम के कार्यालय से संपर्क करना होगा।
इसे भी पढ़े:- Government Farmer App: किसानों के लिए राहत की खबर, अब ऐप की मदद से किराए पर ले सकेंगे कृषि यंत्र