rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश का दौर धीमा होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में कई इलाकों में अभी भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में 16 अगस्त यानी आज भी मानसून कैसा देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश की गतिविधि में पिछले दोनों की तुलना में कमी आने की आवश्यकता जा रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश हो सकती है। ऐसे में बताया जाए, वहीं पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की आशंका है। ऐसे में वहां किसी बड़े अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, बूंदी, अलवर, दौसा, देवली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, सीकर और झालावाड़ में अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही विभाग का कहना है कि कुछ जगहों पर अचानक मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम ट्रफ फिरोजपुर, रोहतक और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में बने दबाव के क्षेत्र से होते हुए पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इस वजह से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। ऐसे में राजस्थान की बात करें तो यहां के इलाकों में मौसम देखने को मिलेगा।

वहीं बताया जा रहा है कि 18 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी। वहीं पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम का असर सामान्य बने रहने की आशंका है। वहीं कुछ जगहों पर उमस से राहत मिल सकती है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

5379487