Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून कमजोर हो गया है। ऐसे में फिर से गर्मी बढ़ गई है। राजस्थान में 20 दिन बारिश नहीं देखने को मिली। ऐसे में तेज धूप की वजह से जयपुर, टोंक, अलवर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर देखने को मिला। वहीं, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकने के कारण अगले हफ्ते तक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में शुष्क मौसम देखने को मिलेगा। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए सिस्टम से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में आने वाले 5 दिन में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। बता दें, अब इतने दिनों की बात करें तो कल यानी शुक्रवार को राजस्थान में एक-दो स्थानों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं देखी गई। ऐसे में आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं है। वहीं, बारिश थमने और तेज धूप की वजह से गर्मी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें- Roadways Update: अजमेर आगार ने मांगी 30 नई बसें, 4 AC बसें नए रूट पर होंगी संचालित

बारिश का दौर शुरू होने की आशंका

मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर के पहले हफ्ते में बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने की संभावना है। इसका प्रभाव राजस्थान में 5 सितंबर से एक्टिव हो सकता है। ऐसे में मानसून सक्रिय होगा और बारिश का दौर शुरू होने की आशंका है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका है। उत्तरी राजस्थान की बात करें तो वहां फिर से बारिश की गतिविधियों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।