rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में 14 अगस्त से मानसून देखने को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में मौसम पूरी तरह से साफ नहीं होगा। वहीं जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो वहां बारिश कम होने की आशंका है। वहीं बताया जा रहा है कि पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अगस्त के बाद से उत्तरी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान को छोड़कर राजस्थान के अन्य इलाकों में बारिश कम होती हुई नजर आएगी।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

ऐसे में बारिश पूरी तरह खत्म नहीं होगी, बल्कि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश रहने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि फलोदी, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और पाली में मौसम शुष्क बना रह सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, करौली और टोंक में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं मौसम विभाग ने इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया है।

चंबल नदी का जलस्तर भी बढ़ा

वहीं, अगर बीते दिन की बात करें तो यहां हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इस दौरान श्रीगंगानगर में उच्चतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं लगातार बारिश का असर नदी और बांधों पर दिखाई दे रहा है। लगातार बारिश की वजह से चंबल नदी का जलस्तर 130.15 मीटर पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से 0.64 मीटर नीचे है। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे नदी, नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें।

5379487