Weather News: राज्य में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले कुछ घंटों से राजस्थान में तेज बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जलभराव के चलते परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि ऐसे में भी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि दक्षिणी और मध्य राजस्थान के जिलों में अचानक मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है।
कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उदयपुर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, अजमेर और भीलवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, माना जा रहा है कि इन्हीं इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Kota News: युवती के पेट में मिला 12 सेंटीमीटर का ट्यूमर, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से सफल ऑपरेशन
कई जिलों में आसमान में घने बादलों का डेरा
ऐसे में अगर पूर्वी राजस्थान की बात करें, तो यहां कई जिलों में आसमान में घने बादलों का डेरा जमा हुआ है और हाल के कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है। जयपुर, कोटा, धौलपुर और सवाई माधोपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अचानक होने वाली तेज बारिश और आंधी के चलते निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर सकता है। ऐसे में प्रशासन ने आम लोगों से जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है।









