Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ बारिश की गतिविधियों ने रफ्तार तेजी से पकड़ ली है। ऐसे में राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर में चेतावनी जारी की गई है। वहीं राज्य राजस्थान के मध्य, पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में एक मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव होने से जयपुर, अजमेर, टोंक और भीलवाड़ा समेत ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ घंटे में माध्यम से भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में इन जगहों पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वह खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकलें और भारी चीजों के नीचे ना खड़े हों। वहीं जयपुर-कोटपूतली में मौसम ने अचानक करवट ली है।
25 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
बताया जा रहा है कि आज जयपुर और उसके आसपास के इलाकों में आसमान में घने बादल छाए रहने की आशंका है। ऐसे में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जो कमजोर होर्डिंग और पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बुधवार की बात करें तो जयपुर और करौली में तेज बारिश देखने को मिली। वहीं झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई के शुरुआती 2 हफ्तों में राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में काफी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि नदी, नाले और बांधों में पानी की आवक तेजी से बढ़ सकती है।
बिजली गिरने का भी खतरा
मौसम विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी करते हुए बताया गया है कि राजस्थान के कुल 25 जिलों में तेज बारिश और बिजली कड़कने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वह खराब मौसम के दौरान पूरी तरीके से सतर्क रहें। वहीं तेज गर्जना के दौरान बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे ना खड़े हों। वहीं दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। ऐसे में किसानों के लिए यह खुशी की खबर हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अजमेर, ब्यावर और टोंक को हाई रिस्क यानी ऑरेंज कलर जोन में रखा है।









