Rajasthan Weather: अगस्त के दूसरे हफ्ते में मानसून राजस्थान के साथ जिलों में दिखाई दे रहा है। बीते दिन बारिश देखने को मिली। वहीं जयपुर में जयपुर समेत 15 शहर में हल्के से मध्य बारिश रिकॉर्ड की गई। आपको बता दें कि चूरू के राजगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली, जहां 70 एमएम बारिश हुई। आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा पूर्वी राजस्थान में अगले एक हफ्ते तक मानसून एक्टिव रहने की आशंका जताई है। इसके साथ ही बताया है कि 8 अगस्त से 10 अगस्त के बीच कई जिलों में तेज भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान में मानसून फिर हुआ एक्टिव
जयपुर की बात करें तो शुक्रवार को रुक-रुक के बारिश देखने को मिली। वहीं आज भी कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। वहीं 20 दिन बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोगों को समझदारी करने से राहत मिली है। बारिश होने की वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया है। अंतिम तापमान में भी गिरावट हुई है। आपको बता दें कि सीकर में तेज बारिश से 3 फीट तक पानी भर गया। वहीं चूरू के सादुलपुर में कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर जलभराव हो गया। ऐसे में घरों के अंदर पानी घुस गया और सीवरेज लाइन देखने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय परिसंचरण तंत्र की वजह से राजस्थान में मानसून को मजबूती मिली है। आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अगर 24 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। ऐसे में 8 अगस्त से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, जयपुर, कोटा और समेत कई क्षेत्र में मध्य से तेज बारिश और कुछ जगह पर अति भारी बारिश होने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त के बाद राजस्थान के ज्यादा हिस्से में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं।