Rajasthan Weather: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिनों में मानसून दक्षिण-पूर्व राजस्थान तक पहुंचने की संभावना है। वहीं बता दें कि 2 जुलाई से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में आने वाले दिनों में तेज गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
इसके अलावा जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बिजली की चमक के साथ बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही आपको बता दें कि 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होंगी। इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में राजस्थान में लंबे समय से चल रही गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Jaipur Crime News: दोस्ती बनी दुश्मनी, बहन पर टिप्पणी से नाराज नाबालिगों ने 10 वर्षीय बच्चे की ले ली जान
पश्चिमी इलाकों में 44°C तक पहुंचेगा पारा
वहीं पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने के लिए अभी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। वहीं ऐसे में ज्यादा गर्मी होने से लोग परेशान हो सकते हैं।









