rajasthanone Logo
Rajasthan IMD Alert: राजस्थान में मानसून इस समय सक्रिय हो गया है। आपको बता दें कि मंगलवार को डूंगरपुर, बांसवाड़ा,  बूंदी, उदयपुर और अजमेर समेत कई जिलों में जमकर बरसात हुई है।

Rajasthan IMD Alert: राजस्थान में मानसून इस समय सक्रिय हो गया है। आपको बता दें कि मंगलवार को डूंगरपुर, बांसवाड़ा,  बूंदी, उदयपुर और अजमेर समेत कई जिलों में जमकर बरसात हुई है। लेकिन आज मौसम विभाग ने राजस्थान के करीब 38 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बारां, झालावाड़ और कोटा में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जानिए किन जगहों पर कितना हुई बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य के डूंगरपुर के वेंजा में सर्वाधिक 70 मिमी बरसात हुई है। इसके साथ ही अलवर के नीमराणा में 52 मिमी, छोटी सादड़ी में 22 मिमी, प्रतापगढ़ के अरनोद में 21 मिमी, सुहागपुरा में 20 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं सवाईमाधोपुर, भरतपुर, दौसा, अजमेर और बांसवाड़ा में भी दो इंच तक बरसात हुई है।

दो दिन से धौलपुर में हो रही है लगातार बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि धौलपुर में सोमवार रात से बारिश का दौर लगातार जारी है। इस दौरान झमाझम बारिश से पूरे जिले में मौसम बिल्कुल सुहावना हो गया है। यहां पर लंबे समय से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे, लेकिन अब लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। यहां के किसानों के लिए बारिश किसी अमृत से कम नहीं मानी जा रही है। क्योंकि समय पर हुई बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलेगी इसके साथ ही जो भी फसलें बोई गई है उन्हें पर्याप्त नमी मिलने से और भी ज्यादा बढ़वार की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Jaipur Accident: जयपुर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रॉले ने गुब्बारे बेचने वाले परिवार को कुचला, पिता और 3 बच्चों की मौत

5379487