rajasthanone Logo
IAS Officers Transfer: रविवार को राजस्थान में 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। साथ ही 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। आईए जानते हैं इससे संबंधित सभी मुख्य जानकारी।

IAS Officers Transfer: रविवार को 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए राज्य की प्रशासनिक मशीनरी में एक बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने एक नई विस्तृत सूची जारी की है। इसी के साथ 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं।

भरतपुर को मिला एक नया कलेक्टर 

इस बड़े बदलाव में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी कमर उलझन चौधरी को भरतपुर का नया कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाना है। इसी के साथ बाकी जिलों में भी प्रशासनिक प्रमुखों में बदलाव हुए हैं। जैसे पीयूष समारिया को कोटा का कलेक्टर नियुक्त कर दिया गया है। इसी के साथ प्रियंका गोस्वामी कोटपूतली बहरोड में कार्यभार संभालेंगी। साथ ही अरुण कुमार हसीजा को राजसमंद स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा काना राम सवाई माधोपुर, कल्पना अग्रवाल टोंक, कमल राम मीणा ब्यावर, श्वेता चौहान फलोदी कलेक्टर और महेंद्र खडगावत डीडवाना कुचामन का कार्यभार संभालेंगे। 

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी 

आईएएस सुबोध अग्रवाल को राजस्थान वित्त निगम जयपुर का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। इसी के साथ वित्त विभाग में पहले कार्यरत अखिल अरोड़ा को सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार सौंप दिया गया है। 

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अपर्णा अरोड़ा जो पहले वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग में एसीएस थी को अब पंचायती राज विभाग के साथ सामाजिक न्याय और अधिकारी का विभाग के लिए चुना गया है। 

पर्यटन ऊर्जा और शहरी प्रशासन में नए चेहरे 

पर्यटन विभाग जिसका नेतृत्व रवि जैन के हाथों में था अब रुक्मिणी रियार को सौंप दिया गया है। रुक्मिणीa रियार जयपुर ग्रेटर नगर निगम की आयुक्त के रूप में कार्यरत थी। रवि जैन को अब सुबह आयात शासन विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

उच्च स्तरीय नियुक्तियों और विभागीय बदलाव

इस बदलाव में कई मुख्य सचिवों को नए विभाग दिए गए हैं। जैसे डॉक्टर संदीप वर्मा अब कौशल और उद्यमिता विभाग के एसीएस बनाए गए हैं। इसी के साथ कुलदीप रांका उच्च शिक्षा विभाग में कार्यभार संभालेंगे। आनंद कुमार को वन और पर्यावरण विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही भास्कर सावंत को गृह विभाग में नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़े:- Rajasthan New DGP: कौन होंगे राजस्थान के नए डीजीपी, 7 आइपीएस हैं कड़े दावेदार, 1 जुलाई को लिया जाएगा फैसला

 

 

 

5379487