Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं राज्य के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों को दिन के समय बाहर निकालने में काफी ज्यादा मुश्किल हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की आशंका है। इस दौरान मौसम शुष्क और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। अजमेर, टोंक और आसपास के इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
कई इलाकों में लू को लेकर अलर्ट जारी
बीते दिन यानी शुक्रवार की बात करें तो बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्री गंगानगर में 43.9 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 43.6 सेल्सियस, पिलानी में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों की बात करें तो कुछ क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना है। वहीं आज यानी 25 अप्रैल को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, कोटपूतली समेत के इलाकों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दोनों के समय ही गर्म हवाएं चल रही हैं। ऐसे में लोगों को रात के समय में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
विभाग ने लोगों से अपना ख्याल रखने की खास सलाह दी है
ऐसे में तेज गर्मी को देखते हुए विभाग ने लोगों से अपना ख्याल रखने की खास सलाह दी है। ऐसे में लोग प्रयाप्त मात्रा में पानी पीते रहें, दिन के समय बाहर जाने से बचें। धूप से बचाव के उपाय अपनाते रहें क्योंकि लू के दौरान जरा सी भी लापरवाही शरीर के लिए घातक साबित हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 26 अप्रैल को बीकानेर संभाग में बारिश होने की आशंका है। वहीं 27 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।








