rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। वहीं चूरू में अधिकतम तापमान 42.8°C दर्ज किया गया है। ऐसे में 22 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather: राज्य में गर्मी का कहर छाया हुआ है। वहीं ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर देखने को मिल रहा है। वहीं चूरू में बीते दिन यानी शनिवार को तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो की सबसे अधिकतम तापमान रहा है। वहीं आज यानी 19 अप्रैल को राज्य की ज्यादातर हिस्सों में 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अगर पूर्वी राजस्थान की बात करें तो जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनू में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे ने की संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं न्यूनतम  तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में अगर

22 अप्रैल तक लू को लेकर चेतावनी जारी

पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दिनभर आसमान साफ रहेगा। फिलहाल बादलों की कोई खास आवाजाही नहीं दिख रही है। ऐसे में तेज धूप और अगर हवाएं चलने की आशंका है। वहीं आने वाले दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में लू देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वह दिन के समय बाहर जाने से बचें। वहीं 22 अप्रैल तक लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 22 अप्रैल को इसका असर और ज्यादा हो सकता है। ऐसे में बुजुर्गों औरबच्चों पर ज्यादा पड़ सकता है, इसलिए उनका खास ख्याल रखने की सलाह है।

अप्रैल महीने में इतनी तेज गर्मी का देखने को मिल रही

ऐसे में किसानों को सलाह है कि वह सुबह और शाम के समय खेतों की सिंचाई करें, जिससे कि पानी का वाष्पीकरण कम हो। ऐसे में राज्य के बीच में गर्मी ने पूरे देश का ध्यान खींचा है। वहीं अप्रैल महीने में इतनी तेज गर्मी का देखने को मिल रही है। इस बार पश्चिनी विक्षोभ जाने के बाद शुष्क हवाओं ने स्थिति बिगड़ दी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में गर्मी का प्रकोप और भी तेज होगा। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वह गर्मी से बचाव के उपाय अपनाकर अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

5379487