Rajasthan Education: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का तरीका और शिक्षा विभाग का काम काज सुधारने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिर्फ शिक्षकों को नहीं अन्य विभाग के सरकारी कर्मचारियों को भी ये क्लासेज लेनी पड़ेंगी। इसके तहत हर शुक्रवार को 2 घंटे ऑनलाइन क्लास लगाई जाएगी। क्लास का समय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रत्येक शुक्रवार को शाम 4 से 6 बजे तक निर्धारित किया है। कार्यालय की सुविधा के अनुसार कर्मचारी समय में बदलाव भी कर पाएंगे। लेकिन अवधि 2 घंटे की ही रहेगी। ये क्लासेज I GOT कर्मयोगी पोर्टल पर लगेंगी।
शिक्षा गुणवत्ता होगी बेहतर
I GOT प्लेटफार्म पर कर्मचारी अपनी भूमिका और विभागीय जरूरत के अनुसार ऑनलाइन पाठ्यक्रम का चुनाव खुद कर सकेंगे। शिक्षकों के लिए डिजिटल शिक्षण नई शिक्षण तकनीक विधार्थियों का मूल्याङ्कन और कमजोर विधार्थियों की पहचान जैसे पाठ्यक्रम रखे गए हैं। वहीं प्राचार्यों के लिए स्कूल प्रबंधन नेतृत्व क्षमता बजट सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग और शिक्षक गुणवत्ता सुधारने जैसे पाठ्यक्रम शामिल है।
शिक्षण संस्कृति को विकसित किया जाएगा
साथ ही मंत्रालयक कर्मचारियों के लिए E-ऑफिस, डिजिटल रिकॉर्ड, वित्तीय नियम और साइबर सुरक्षा जैसे विषय उपयोगी हो सकते हैं। निदेशक डॉ. स्नेहल नागा ने बताया कि भारत सरकार के मिशन I GOT कर्मयोगी के तहत शिक्षा विभाग में सतत शिक्षण की संस्कृति विकसित की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों का I GOT पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा।
प्रदेश संबंधित कर्मचारी का होगा पंजीकरण
राजस्थान में 6 मार्च 2026 तक I GOT प्लेटफार्म पर 7.46 लाख यूजर्स पका पंजीकरण हो चूका था। और 43.96 लाख कोर्स एनरोलमेंट दर्ज किए गए थे। लेकिन ये आंकड़े सिर्फ शिक्षा विभाग हैं बल्कि प्रदेश के सभी सबंधित सरकारी कार्मिकों के हैं और जिन अधिकारीयों और कर्मचारियों का अभी तक पोर्टल पर पंजीकरणंही हुआ है उनका तत्काल रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।