Rajasthan Girdawari Updates: राजस्थान ने खरीफ सीजन के लिए ऑनलाइन गिरदावरी की शुरुआत कर दी है। इस कदम के बाद डिजिटल कृषि की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। आपको बता दें कि आज से किसान राज्य किसान गिरदावरी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके स्वयं अपनी फसल का सर्वेक्षण कर सकते हैं। 

किसान अब फसल विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे 

राजस्थान राजस्व मंडल ने पटवारी और किसान दोनों ही स्तरों पर इस सुविधा को शुरू किया है। आपको बता दें कि इस कदम से किसान न सिर्फ अपनी गिरदावरी प्रक्रिया की निगरानी खुद कर पाएंगे बल्कि ऐप के माध्यम से सीधे अपनी जमाबंदी की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे। यह राज्य किसान गिरदावरी ऐप राजस्व मंडल की वेबसाइट, अपना खाता पोर्टल और एसएसओ आईडी पोर्टल पर भी उपलब्ध है। इसी के साथ कृषि विभाग ने जागरूकता अभियान भी चलाए हैं ताकि किसान अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके पंजीकरण और रिपोर्टिंग प्रक्रिया से परिचित हो जाएं। 

लाइव परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न 

कल बोराज गिरदावरी मंडल के अंतर्गत कायमपुरा गांव में अर्जुन सिंह के खेत में इस ऐप का लाइव परीक्षण किया गया है। परीक्षण दो खसरा नंबरों पर किया गया, एक पटवारी के स्तर पर और दूसरा सीधे किसानों द्वारा।

ई गिरदावरी के लाभ 

डिजिटल फसल सर्वेक्षण प्रणाली के कई लाभ होंगे। जैसे कि किसानों की पटवारियों पर निर्भरता कम हो जाएगी। इसी के साथ फसलों का सटीक अंक सुनिश्चित होगा। इतना ही नहीं बल्कि डेटा रिकॉर्डिंग में पारदर्शिता भी बढ़ेगी और साथ ही किसानों को अपने रिकॉर्ड पर नियंत्रण भी मिलेगा।

इसे भी पढ़े:- Rajasthan SIR Update: राज्य में जल्द शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, जानिए क्या है यह प्रोग्राम और इसके प्रभाव