rajasthanone Logo
Rajasthan Farmer News: साल 2023 में आए बिपरजॉय तूफान के दौरान राजस्थान के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इसको लेकर आहोर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 34 हजार किसानों के खाते में अनुदान राशि जमा करने की प्रक्रिया की चल रही है।

Rajasthan Farmer News: राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि साल 2023 में आए बिपरजॉय तूफान में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इसको लेकर आहोर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 34 हजार किसानों के खाते में सरकार द्वारा अनुदान राशि जमा करने की प्रक्रिया की चल रही है। 

आहोर विधायक ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी 

राज्य में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि साल 2023 में बिपरजॉय तूफान के चलते भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्र में तूफान के कारण फसलों को हुए नुकसान के चलते किसानों के खाते में राशि देने का कार्य किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें:- Cotton Farming: नागौर में इस खास मिट्टी में कपास उगा रहे किसान, 2 लाख रुपए तक का हो रहा फायदा

विधायक ने जानकारी दी कि इससे पहले पोर्टल पर जिन किसानों ने अपने फसलों के नुकसान की जानकारी दर्ज नहीं कराई उनके लिए पोर्टल खोला गया था। जिसमें से कई वंचित किसानों ने जरूरी दस्तावेज, गिरदावरी और पटवारी के मार्फत अपलोड करवाए थे। भाद्राजून तहसील के कुल 14 हजार 329 व आहोर तहसील के कुल 20 हजार 254 किसानों के लिए सरकार की ओर से 40 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। 

दोबारा खोला गया है पोर्टल 

विधायक राजपुरोहित ने कहा कि जो किसान फसलों के नुकसान की जानकारी अपलोड नहीं कर पाएं थे, उनके लिए दोबारा पोर्टल खोला गया है। इसके बावजूद भी कई किसान पटवारी के पास अपने जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कर पाए थे। जून माह में ऐसे किसानों के लिए एक बार फिर पोर्टल खोला गया था, जिसमें आहोर उपखंड के लगभग चार हजार किसान है, जिनके जल्द से जल्द दस्तावेज अपलोड करवाए जाएंगे। अपलोड होने के बाद ही किसानों के खाते में अनुदान राशि जमा हो जाएगी।

5379487