Angoor Makhana Ki Sabji: राजस्थान अपनी पाक कला के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यूं तो ज्यादातर लोग यहां की दाल बाटी चूरमा और प्याज कचोरी जैसे व्यंजनों से परिचित है लेकिन आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे व्यंजन के बारे में जो शाही रसोई का हिस्सा हुआ करता था। हम बात कर रहे हैं अंगूर मखाना सब्जी की।
राजस्थानी स्वादों की एक झलक
राजस्थानी भोजन को हमेशा तीखे मसाले और समृद्ध बनावट के लिए जाना गया है। अंगूर मखाना यहां की एक ऐसी डिश है जो मीठे हरे अंगूर और भुने हुए मखानों का एक अनोखा मिश्रण है। इस दिशा को बनाने के लिए मीठे हर अंगूरों को मसाले, क्रीम और मावा की ग्रेवी में पकाया जाता है।
कैसे बनाएं अंगूर मखाना सब्जी
इसे बनाने के लिए आपको हरे अंगूर, मखाने, घी, मावा, ताजी क्रीम और साबुत और पिसे हुए मसाले लगेंगे। तेजपत्ता, जीरा, धनिया के बीज, सौंफ और काली मिर्च जैसे साबुत मसाले को पहले गर्म घी में तड़का लगाया जाता है। इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और प्याज डाला जाता है जिसे सुनहरा भूरा होने तक भूनते हैं।
मसाले का मिश्रण तैयार करने के लिए हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और काले नमक को फेंटी हुई दही में मिलाया जाता है। इसके बाद इसे पैन में डाल दिया जाता है और फिर अलग से कश्मीरी लाल मिर्च को भिगोया जाता है और लहसुन के साथ पीस कर चिकना पेस्ट बना लिया जाता है। जब दही का मिश्रण गाढ़ा हो जाए और घी अलग होने लगे तो इसमें मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से पका लें। इसके बाद इसमें मावा, ताजी क्रीम और पानी को मिला लें। इसके बाद इसमें एक मुट्ठी काजू या फिर एक चम्मच काजू का पेस्ट डाल दें। फिर इसमें भुने हुए मखाने ग्रेवी में डालें और धीमी आंच पर पकने दें। सबसे अंतिम में अंगूर डालें।
इसे भी पढ़े:-फुलेरा-डेगाना रेलमार्ग का दोहरीकरण, विद्युतीकरण में हुई वृद्धि, यात्रियों के सफर में आएगी सुगमता