CM Bhajanlal Sharma: सीएम भजनलाल ने बुधवार को आरआईसी जयपुर में 29वें राष्ट्रीय ई गवर्नेस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में राजस्थान को ई-मित्र वॉट्सएप सेवा की सौगात दी। इसके जरिए प्रदेश के लोग वॉट्सएप नंबर 94610-62705 पर Hi भेजकर 27 सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीक के प्रभावी उपयोग की पहल की। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट परियोजना, ई-मित्र वाट्सएप सेवा, राजस्थान इनोवेशन चैलेंज का शुभारंभ किया।
ई-मित्र WhatsApp सेवा के जरिए नागरिक कई जरूरी सरकारी कार्य आसानी से कर सकेंगे, जिनमें शामिल हैं
- बिजली पानी बिल जमा करा सकेंगे
- ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट समेत कई दस्तावेजों के लिए आवेदन कर सकेंगे
- मूल निवास, जाति, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बना सकेंगे। राशन कार्ड जैसे प्रमाण पत्रों से जुड़ी सेवाएं मिलेंगी।
- पुलिस विभाग की सेवाएं और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मार्ट परियोजना, ई-मित्र WhatsApp सेवा और राजस्थान इनोवेशन चैलेंज का भी शुभारंभ किया। सरकार का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाओं को अधिक आसान, तेज और पारदर्शी बनाना है, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतर सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध हो सकें।









