rajasthanone Logo
Rajasthan Electricity Supply: मेंटेनेस के कार्य चलते शहर के कुछ इलाकों में कई घंटों के लिए बिजली नहीं आएगी। आइए जानते हैं कौन से इलाके प्रभावित होंगे।

Rajasthan Electricity Supply: शहर में 15 मई यानी शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में करीब 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। बिजली कटौती के चलते शहर के करीब 15 इलाके प्रभावित होंगे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
 

सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33/11 केवी गायरियावास जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम द्वारा यह कटौती आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते की जा रही है।

यह भी पढ़ें- RIICO Scheme Rajasthan: अजमेर-ब्यावर में उद्योग लगाने का मौका, रीको ने 479 भूखंडों के लिए शुरू की डायरेक्ट अलॉटमेंट योजना

इन इलाकों  में बिजली कटौती की जाएगी

इसके तहत शहर के गायरियावास, पुलिस लाइन, कृषि मंडी, हिरणमगरी सेक्टर 8, माली कॉलोनी, आवरीमाता कॉलोनी, रेती स्टैंड, आनंद विहार, जेसी बोस हॉस्टल रोड, पानेरियों की मादड़ी, काननगर, टेकरी, सेंट्रल एरिया सहित संबंधित इलाके में बिजली इस अवधि में बंद रहेगी। बिजली निगम ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

5379487