rajasthanone Logo
RIICO Scheme Rajasthan: उद्योग लगाने वालों के लिए खुशखबरी है। रीको ने भूखंड आवंटन का 10वां शुरू चरण किया है। वहीं रीको ने 479 भूखंड निकाले हैं।

RIICO Scheme Rajasthan: रीको द्वारा औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए डायरेक्ट अलॉटमेंट (सीधे आवंटन) योजना का 10वां चरण शुरू किया गया है। इसके तहत अजमेर जिले के 10 औद्योगिक क्षेत्रों में 359 और ब्यावर जिले के 2 क्षेत्रों में 120 भूखंड खाली हैं। अमानत राशि जमा कराने की अंतिम तिथि 14 मई तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और लॉटरी 19 मई को निकाली जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में भूखंड आवंटन दरों में 40 प्रतिशत तक की कमी की गई है, जिससे कम लागत में उद्योग स्थापित करना आसान होगा। 

अजमेर-ब्यावर में 479 भूखंड उपलब्ध

रीको अजमेर के रीजनल मैनेजर लोकेश मीना के अनुसार चयनित आवेदकों को केवल 25 प्रतिशत राशि अग्रिम जमा करनी होगी। शेष 75 प्रतिशत राशि 19 त्रैमासिक किस्तों में 8.50% ब्याज सहित या 120 दिनों में ब्याज मुक्त भुगतान का विकल्प मिलेगा। रीको का यह कदम छोटे और मध्यम निवेशकों के लिए औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को आसान बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

 25% राशि जमा कर पाएंगे औद्योगिक भूखंड

योजना के तहत सथाना, आईटी पार्क, किशनगढ़ छठा चरण, रघुनाथपुरा, रूपनगढ़ और सिलोरा द्वितीय चरण के भूखंड 99 वर्ष की लीज पर दिए जाएंगे। वहीं बड़ली, कालेसरा, मसूदा, पालरा विस्तार, केकड़ी विस्तार और काचरिया क्षेत्रों के भूखंड फ्लेक्सिबल लीज पॉलिसी के तहत 33 वर्ष की लीज पर उपलब्ध होंगे। बड़ली, कालेसरा, मसूदा, पालरा विस्तार, केकड़ी विस्तार और काचरिया क्षेत्रों के भूखंड फ्लेक्सिबल लीज पॉलिसी के तहत 33 वर्ष की लीज पर 40% रियायती दरों पर उपलब्ध होंगे। इन क्षेत्रों में आवंटन के लिए 25% राशि जमा करनी होगी, जबकि शेष 75% राशि 8.50% ब्याज के साथ 11 त्रैमासिक किस्तों में तीन वर्षों के भीतर चुकाई जा सकेगी। आवेदन के लिए www.ricco.rajasthan. gov.in पर जा सकते हैं।

5379487