Rajasthan Education: प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी सौगात की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार शहरों से लेकर कस्बों तक 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी खोलने जा रही है। इसका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को फायदा मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को निशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही एक्सपर्ट्स के व्याख्यान भी इन लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाए जाएंगे।
200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी
प्रदेश के शहरों व कस्बों में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी। इसके साथ ही एससी के युवाओं के लिए अंबेडकर पीठ मूंडला में अंबेडकर आवासीय कोचिंग सेंटर खोला जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भवानी निकेतन परिसर में आयोजित डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती समारोह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।
प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन होगा
वहीं सीएम का कहना है कि हमारी सरकार के दो साल में उठाए गए कदमों का परिणाम है कि एससी-एसटी पर हो रहे ।अत्याचारों में 28 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। हैल्प डेस्क समाधान साथी की शुरुआत मुख्यमंत्री ने समारोह में पेंशन एवं पालनहार योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के जरिए एक हजार 363 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा 10 छात्रावास भवनों का लोकार्पण, 17 भवनों का शिलान्यास किया। ऐसे में सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से प्रदेश के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक संसाधन मिलेंगे और वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।