Rajasthan Diwas: राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने आमजन को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आपको बता दें कि आमजन के लिए अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान रोडवेज में 207 नई बसें शामिल की गई हैं। इन बसों के जुड़ने से प्रदेश के विभिन्न जिलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा।
रोडवेज की सेवाओं में भी सुधार देखने को मिलेगा
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस कार्यक्रम में आरएसआरटीसी की ओर से सर्विस लाइन पर ली गई 100 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों, 79 स्टारलाइन बसों और 28 एसी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई गई। ऐसे में नई बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि रोडवेज की सेवाओं में भी सुधार देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Ajmer Gas Cylinder Crisis: अजमेर में बढ़ी बुकिंग ने बिगाड़ी सप्लाई, लोगों को करना पड़ रहा इंतजार
परिवहन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम
सरकार की यह पहल राज्य के परिवहन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। परिवहन सेवाओं का विस्तार केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी भी होगी। इससे लोगों के दैनिक आवागमन, रोजगार और शिक्षा से जुड़े सफर को आसान बनाने में मदद मिलेगी। नई बसों के संचालन से यात्रियों को अधिक सुविधा, समय की बचत और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।








