Rajasthan Dholpur: राजस्थान अपनी विरासत और संस्कृति के लिए जाना जाता है। राजस्थान को हमेशा राजा महाराजाओं की भूमि के रूप में भी माना जाता है। यहां के कुछ मशहूर पर्यटन स्थल जैसे कि जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, हर दिन हजारों पर्यटकों का स्वागत करते हैं। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में जहां ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं है। हम बात कर रहे हैं धौलपुर की। तो आइए आप यहां पर कहां-कहां घूम सकते हैं यह जानते हैं।
रामसागर अभ्यारण्य
यह जगह धौलपुर के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यहां का वातावरण काफी शांतिपूर्ण और हरा भरा है। सर्दियों के मौसम में यहां घूमना ज्यादा अच्छा रहता है। यहां आपको कई तरह के जलीय जीव देखने को मिलेंगे। आपके यहां बाघ भी देखने को मिल सकता है। वन्य जीव प्रेमियों और फोटोग्राफरों को यह जगह काफी पसंद आएगी।
शेरगढ़ किला
धौलपुर की सबसे ऐतिहासिक जगह में से एक शेरगढ़ किला यहां के सबसे आकर्षक स्थान में से एक है। यह किला चंबल नदी के सुरम्य तट पर स्थित है। इस किले का निर्माण 1540 ईस्वी में शेरशाह सूरी द्वारा करवाया गया था। इस किले के परिसर में आपको हनुमान मंदिर, मकबरा और प्राचीन महल के अवशेष देखने को मिलेंगे।
तालाब ए शाही
यह जगह अपने आप में ही एक अनूठा आकर्षण है। इस तालाब का निर्माण 1617 ईस्वी में मुगल राजकुमार शाहजहां के शूटिंग लॉज के रूप में करवाया गया था। यह जगह चारों तरफ हरियाली से घिरी हुई है। यह आपको खूबसूरत पक्षी देखने को मिलेंगे। मानसून के मौसम में यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है।
मछकुंड मंदिर
इस मंदिर की खास बात यहां की आध्यात्मिकता और वास्तु शिल्प दोनों है। इस मंदिर का खुला प्रांगण सूर्यवंशी राजवंश के राजा मचकुंड के नाम पर है। इस प्रांगण के बीचो-बीच एक पानी की टंकी है और चारों तरफ पत्थर के चबूतरे भी हैं। इस जगह का उल्लेख श्रीमद् भागवत और विभिन्न पुराणों में मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार भगवान श्री कृष्ण भी इस जगह पर आए थे।
इसे भी पढ़े:- Rajasthan Recruitment: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में बढ़ेंगे पद, व्याख्याताओं को भी मिलेगा मौका, सरकार जल्द करेगी घोषणा