Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का दौर खत्म हो रहा है। वहीं फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिन के समय तेज धूप देखने को मिल रही है। वहीं सुबह रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। ऐसे में दोपहर के समय लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। वहीं लोगों को सर्दी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं अगर बीते दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो एक से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है, जिससे मौसम में काफी बदलाव हुआ है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के हिस्से में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। वहीं तापमान में उतर-चड़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में अगर सर्वाधिक अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान पाली में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई जा रही है।
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो भीलवाड़ा में 29.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 26.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 26.9 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 27.9 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 31.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू मे 21.7 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 30.0डिग्री सेल्सियस, करौली में 28.2 डिग्री सेल्सियसस, दौसा में 29.60 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Roadways: बिना टिकट मिले यात्री, तो कंडक्टर को 5 साल भेजा जाएगा अन्य जिला, जानें निगम का नया नियम
जानें मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
इसके साथ ही अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 12.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 9.3 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ 11.0 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस. बीकानेर में 15.3 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 8.3 डिग्री सेल्सियस, करौली में 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।