Rajasthan News :राजस्थान निकाय चुनाव में दूसरे चरण में जयपुर सहित 147 निकाय के लिए वोटिंग हो रही है। वहीं दोपहर 3 बजे तक 6 नगर निगमों में से सबसे ज्यादा जोधपुर नगर निगम 56.42% मतदान हुआ है। आपको बता दें कि पाली में 56.09 फीसदी मतदान हुआ है। जयपुर के वार्ड 62 में बूथ नंबर 23 पर फर्जी मतदान को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी और 3 निर्दलीयों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को लेटर लिखकर वोटिंग प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। है इसमें बूथ पर 150 शिफ्ट मतदाताओं के फर्जी वोट डालने के आरोप लगाए गए हैं।
3 बजे तक जोधपुर में सबसे ज्यादा मतदान
भाजपा के बूथ एजेंट ने सांसद के मीडिया प्रभारी की बेटी पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिले की लालसोट नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया, जिसके बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा।
राजस्थान निकाय चुनाव में बवाल
सीकर के वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस कैंडिडेट शाबिर पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे हैं। पुलिस ने उनके बेटे और दो महिलाओं को फर्जी वोटिंग के आरोप में पकड़ा है। पाली के फालना में कांग्रेस कैंडिडेट के पोलिंग एजेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने आरोप लगाया कि दिनेश (25) वार्ड नंबर-21 के कांग्रेस कैंडिडेट रवि का बूथ एजेंट था। उसे बूथ के अंदर धमकाया गया था, इसलिए उसने घर जाकर फंदा लगा लिया।







