BJP Rajasthan News: बीजेपी ने राजस्थान प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल को हटा दिया है। वहीं उनकी जगह संजय भाटिया को राजस्थान का प्रभार दिया गया है। आपको बता दें कि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी बनाया है। बीजेपी ने 36 राज्यों में प्रभारी और सह-प्रभारी लगाए हैं। सतीश पूनिया को पंजाब के साथ जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ पंजाब में सह-प्रभारी के तौर राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर को लगाया है।

संजय भाटिया बने प्रदेश प्रभारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बंसल इससे पहले उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने अपनी टीम में पहला बड़ा फेरबदल कर राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी बदले हैं। राजस्थान से तीन नेताओं को जिम्मेदारियां दी हैं। इनमें सुनील बंसल और सतीश पूनिया को दो-दो राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: राजस्थान निकाय चुनाव का पूरा गणित BJP 197, कांग्रेस 94, 7 संभागों में किसका कितना दबदबा?

बता दें कि राजस्थान में प्रदेश प्रभारी को काफी दिनों से बदलने की चर्चा थी। राधामोहन दास अग्रवाल करीब 26 महीने राजस्थान के प्रभारी रहे। उन्हें जुलाई 2024 में राजस्थान में प्रभारी लगाया गया था।