rajasthanone Logo
Ayush Nursing Rajasthan: राजस्थान के 20 हजार से अधिक आयुर्वेद नर्सिंग छात्रों को राहत मिली है। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल ऑनलाइन होगा।

Ayush Nursing Rajasthan: प्रदेश में बी.एससी नर्सिंग इन आयुर्वेद और डिप्लोमा इन आयुष नर्सिंग एंड फार्मेसी (DAN&P) से जुड़े 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं से जुड़ी खबर है। मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलाइड एंड हैल्थ केयर काउंसिल की तर्ज पर अब आयुर्वेद नर्सिंग काउंसिल की सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहयोग से वेबसाइट बनाई है। जिससे छात्रों को सरकार की ओर से जारी होने वाले सर्कुलर, मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची और सीटों की संख्या, फीस, रजिस्ट्रेशन एवं नवीनीकरण की जानकारी, एक्ट की जानकारी, काउंसिल के अध्यक्ष एवं सदस्यों की जानकारी और समय-समय पर अपडेट किया जा सकेगा। 

आपको बता दें कि वेबसाइट बनने से छात्रों को रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यहां तक कि फीस ऑनलाइन जमा और दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। जिससे छात्रों को इधर-उधर चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। अधिकृत वेबसाइट का शुभारंभ सोमवार को डिप्टी सीएम एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने प्रताप नगर स्थित आयुष भवन में किया।

आयुर्वेद नर्सिंग काउंसिल को अब डिप्लोमा इन आयुष नर्सिंग एंड फार्मेसी कोर्स के लिए परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत सत्र 2025-26 में डिप्लोमा में प्रवेश ले चुके छात्रों की परीक्षा भी कराएगा। ऐसे में वेबसाइट पर ही संपूर्ण जानकारी उपलब्ध ररेगी। जिससे छात्रों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वेबसाइट बनने से घर बैठे सूचना मिल सकेगी और आने वाले दिनों में घर बैठे आवेदन करने के साथ ही ऑनलाइन फीस जमा और दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे।

5379487